सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By listening to the story of Rama, humans cross the ocean of life.

Mirzapur News: राम कथा श्रवण से मनुष्य भवसागर से होते हैं पार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
By listening to the story of Rama, humans cross the ocean of life.
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के मड़वा धनावल स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित बृजबिहारी तिवारी ने राम वन गमन और केवट प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
Trending Videos

कथावाचक ने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ के परामर्श से प्रभु राम के तिलक की तैयारी में जुटे थे। उधर दासी मंथरा ने सबसे छोटी रानी कैकेयी के मन में विद्वेष की भावना पैदा कर दिया। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान के बदले राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने की मांग रख दी। राजा दशरथ को कैकेयी की इच्छा जानकर काफी दुःख हुआ। जब इसका पता प्रभु श्री राम को हुआ तो वह माता पिता के आदेश को मानकर वनवास जाने लगे तो लक्ष्मण जी भी वनवास जाने की जिद करने लगे। अंत में प्रभु श्रीराम मां सुमित्रा के आदेश पर साथ ले जाने के लिए तैयार हुए। साथ में सीता मां भी भगवान राम के साथ वन के लिए प्रस्थान किया। कथावाचक ने केवट का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि राम कथा के श्रवण से प्रभु की कृपा प्राप्त कर मनुष्य भव सागर पार हो जाता है। रामकथा के श्रवण करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। कथा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र बहादुर सिंह, भगवान प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे दामोदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed