सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cattle in cow shelters are suffering severely from the heat due to a lack of water and shade.

Mirzapur News: गोशालाओं में पानी और छाया के अभाव में धूप से पशु बेहाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cattle in cow shelters are suffering severely from the heat due to a lack of water and shade.
क्षेत्र के पड़रा हनुमान गांव में गौशाला में धूप में खड़े गांवंश, संवाद
विज्ञापन
तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है प्रतिकूल असर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सिटी। क्षेत्र में भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान प्राणियों का जीवन भी मुश्किल कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। पेयजल और छाए की व्यवस्था नहीं किए जाने से गोशालाओं में संरक्षित पशुओं की तेज धूप और लू के थपेड़ों से हालत खराब हो गई है। बर्जी मुकुंदपुर और दुहौआ गोशाला की स्थिति खराब दिखी। गोशाला में कई संरक्षित पशु काफी कमजोर नजर आए। तय संख्या से अधिक संरक्षित पशु होने के चलते कई पशु शेड से बाहर धूप में इधर उधर दिखे। पड़रा हनुमान गोशाला में गर्मी का असर साफ नजर आया। सिरसी गहरवार और शाहपुर चौसा स्थित गोशालाओं में व्यवस्थाएं बहुत ठीक नहीं दिखीं। स्थानीय लोगों ने गोशालाओं में पर्याप्त पेयजल, हरे चारे और समुचित छाया का प्रबंध किए जाने की मांग की।
कोट
सभी गोशालाओं में छाए और पीने के समुचित पानी का प्रबंध है, अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसे दुरस्त कराया जाएगा।
मुनीश कुमार सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed