{"_id":"69b85a6c0dc00adfa80d336d","slug":"chaitra-navratri-barricading-at-the-entrance-plaza-and-parikrama-path-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-150333-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: इंट्रेंस प्लाजा और परिक्रमा पथ में बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: इंट्रेंस प्लाजा और परिक्रमा पथ में बैरिकेडिंग
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में एलईडी लगाते कारीगर। -संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के लिए मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर की रंगा पुताई का काम पूरा हो गया है। साथ ही मंदिर में सजावट का कार्य तेज गति से चल रहा है। बिना किसी धक्का मुक्की सुगमता पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन कतारें में खड़े श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एंट्रेंस प्लाजा व परिक्रमा पथ में स्टील व लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। प्रमुख पुरानी वीआईपी मार्ग पर 250 मीटर, सदर बाजार कोतवाली मार्ग पर 450 मीटर मार्गों पर नई वीआईपी मार्ग पर 150 मीटर टेंट लगाने का कार्य तेज गति से भी चल रहा है। पंडा समाज व पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त भी कराया जा रहा है। विंध्याचल में नगर पालिका प्रशासन की ओर से 200 से अधिक अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों के तैनाती की गई है। नवरात्र में मेला क्षेत्र में 24 घंटे सफाई के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि मैंने की तैयारी में नगर पालिका के टीम लगी हुई है निर्धारित समय तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
लगेंगे चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
विद्युत वितरण के अधिशासी अभियंता विनय कुमार वैश्य ने बताया कि मेला क्षेत्र निर्वात बिजली आपूर्ति के लिए चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तैयार हैं। जर्जर तार व पोल बदलें जा रहे हैं। विंध्याचल उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवीए फीडर को दुरुस्त कराया जा रहा हैं। चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रद्धालु लाइव करेंगे मां विंध्यवासिनी का आरती दर्शन, ,लगाया जा रहा एलईडी
फोटो- 36
चैत्र नवरात्र में कतार में खड़े श्रद्धालु भी अब मां विंध्यवासिनी का लाइव आरती दर्शन कर सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंदिर परिसर में एलईडी लाइट लगाई जा रही है। गेट नंबर दो से परकोटा में लगने वाले कतार के पूर्वी तरफ बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है। इसमें 24 घंटे मां विंध्यवासिनी का आरती दर्शन चलता रहेगा। साथ ही माता की चारो पहर होने वाले आरती का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
तैयार हो रहा रेन बसेरा भक्तों को मिलेगी सहूलियत
चैत्र नवरात्र में रेलवे स्टेशन से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम के लिए विंध्य विद्या पीठ इंटर कालेज में अस्थायी रेन बसेरा बनाया जा रहा। जिसमें महिला और पुरुष का अलग अलग टेंट लगाया जा रहा। जहां परश्रद्धालु विश्राम कर सकेंगे। इसी स्थान पर जिला पूर्ति विभाग की तरफ से श्रद्धालुओं को सस्ते दर पर पूरी और सब्जी का प्रबंध किया जाएगा।
जर्मन हैंगर पंडाल में होगा विंध्य महोत्सव
विंध्याचल। आगामी चैत्र नवरात्र में पर्यटन विभाग के तरफ से होने वाले विंध्य महोत्सव के लिए इस बार जर्मन हैंगर वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जा रहा। रोडवेज बस स्टैंड में 100 फीट गुणे 122 पंडाल तैयार हो रहा है। जिसमे नौ दिनों तक देश के विभिन्न स्थान से आये कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरक्षण काउंटर को दोनों पालियों में होगा संचालित
मिर्जापुर। विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटर दाेनों पालियों में चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनुुज कुमार राजपूत ने बताया कि प्रयागराज मंडल ने 19 मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाले विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर पर कार्य करने के लिए 12 अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 12 टिकिट चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। यात्रियों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में अस्थाई तौर पर तीन वाटर पॉइंट, अतिरिक्त 15 पुरुष शौचालय, 15 महिला शौचालय व 10 स्नानघर अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाएंगे।
Trending Videos