{"_id":"6a4d5994846062dea60dcceb","slug":"cms-19th-visit-today-he-will-inspect-the-corridor-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-156880-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम आज मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण, 19 बार विंध्याचल आ चुके हैं योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम आज मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण, 19 बार विंध्याचल आ चुके हैं योगी
Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
सार
Mirzapur News: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। वहीं शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 19वीं बार विंध्याचल आएंगे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद वह सरकार की प्राथमिकता वाले विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सड़कों के लिए हुई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए वे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की विशेष समीक्षा कर सकते हैं। दर्शन-पूजन और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अष्टभुजा डाक बंगले के सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वे चित्रकूट धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। बार-बार हो रही बारिश से तैयारियों में कई बार खलल पड़ी, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था और बारिश के बीच जद्दोजहद देर रात तक जारी रही। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क और चौकस दिखा।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार मोतीझील मार्ग पर हेलिपैड बना है। हाईवे और अष्टभुजा डाक बंगले तक व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत सैकड़ों कर्मचारियों की टीम काम में जुटी रही। सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने और हाईवे पर लगी रेलिंग को पीले रंग से रंगने का कार्य भी किया गया। सरकार के कार्यों को दर्शाने वाली होर्डिंग्स भी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है।
विज्ञापन
हेलिपैड के आसपास, चौराहों और गलियों में बैरिकेडिंग की गई है। अष्टभुजा डाक बंगले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां मुख्य गेट पर डीएफएमडी मशीन लगाई गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का प्रवेश रोका जा सके।