शव कुतरने का मामला: सीएम के निर्देश पर जौनपुर के प्राचार्य ने की जांच, शासन को भेजेंगे रिपोर्ट; जानें मामला
UP News: मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखे शव को कुतरने के मामले में सीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने संबंधित कर्मचारियों से बातचीत कर रिपोर्ट बनाई। अब शासन को यह रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विस्तार
Mirzapur News: मेडिकल कालेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जौनपुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल जांच करने पहुंचे।
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 इस दौरान प्राचार्य आरबी कमल ने पीड़ित परिवारों का बयान लिया। जांच के दौरान इमरजेंसी में कई मरीज ने उपचार मिल लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने इमरजेंसी में कार्य चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाई। जांच के दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने अस्पताल में दुर्व्यवस्था का आरोप लगाया। जांच करने आए प्राचार्य ने सभी पीड़ित परिवारों के साथ ही कर्मचारी और चिकित्सकों का बयान लिया। बयान लेकर वह रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
यह है मामला
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रविवार की रात रखे युवक के शव का मांस चूहे खा गए। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि फ्रीजर खराब होने पर रात को ही बर्फ मंगाई गई। बर्फ लगाने के लिए कर्मचारियों ने दो हजार रुपये भी ले लिए पर शव सुरक्षित नहीं रखा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र निवासी अभिषेक सैनी उर्फ किशन (25) रविवार की देर शाम घर के पीछे की ओर बने कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला था। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के बड़े भाई राजू माली ने बताया कि रात को शव मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद कहा कि शव दिखा दीजिए ताकि उस पर चद्दर ओढ़ा दें। मॉर्च्यूरी में शव पर चद्दर ओढ़ाने आए तो देखा कि अंदर कीड़े-मकोड़े और गर्मी थी। लगा कि शव खराब हो जाएगा। तीन कर्मचारियों ने बताया कि फ्रीजर खराब है।
विरोध में हुआ था हंगामा
कहा कि बर्फ लेकर आइए। इसके बाद बर्फ ले आए। फिर बर्फ लगाने के दो हजार रुपये ले लिए। सुबह देखा कि शव का आधा किलो मांस चूहे या कोई जानवर खा गया था। कमर और हाथ का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है।
उधर, परिजनों ने इस घटना के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन के लोग पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।