{"_id":"69af2dc709330c3fd700a89a","slug":"holi-gives-the-message-of-love-harmony-and-unity-in-the-society-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149925-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देती है होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देती है होली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह के मगरहा स्थित सरोज सदन आवास पर सोमवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विधायक अनुराग सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं तथा आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रमोद पांडेय, विजय नारायण सिंह, रानी सेठ, चंद्रहास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल, राजेश सिंह जितेंद्र सिंह सुरजीत सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos