{"_id":"69af2d9654fa5f317200ea8d","slug":"students-were-informed-about-the-importance-of-rovers-rangers-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149899-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रोवर्स-रेंजर्स के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रोवर्स-रेंजर्स के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। मगरहा स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सोमवार को मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. मृणालिनी सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
प्राचार्य प्रो मृणालिनी सिंह ने प्रशिक्षुओं को जीवन में रोवर्स-रेंजर्स के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जीवन की विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाता है।
कहा इससे व्यक्ति निर्भीक होकर सीमित संसाधनों में भी समाज और स्वयं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर तभी सार्थक होगा जब प्रशिक्षु पूरे अनुशासन और मनोयोग के साथ इसमें सहभागिता करेंगे। रोवर्स प्रशिक्षक चंद्रकांत प्रजापति तथा रेंजर्स प्रशिक्षिका अक्षता प्रजापति ने प्रार्थना, झंडा गीत एवं ध्वज शिष्टाचार सम्पन्न कराने के बाद रोवर्स-रेंजर्स के प्रवेश और निपुण प्रशिक्षण से संबंधित प्रारंभिक जानकारी दी।
इसके बाद प्रशिक्षुओं को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित कर उनकी टोलियां बनाकर प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड का ऐतिहासिक परिचय, नियम, प्रार्थना, प्रतिज्ञा एवं सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रो. दिनेश कुमार यादव, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. महेंद्रनाथ, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. भैया लाल, डॉ. चारु चंद्र, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. प्रेम यादव, डॉ. मधु तिवारी, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos