फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Delhi CM Rekha Gupta offered prayers at Maa Vindhyavasini Temple

Vindhayachal Dham: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद, भाजपाईयों ने किया स्वागत

Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। मिर्जापुर पहुंचने पर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी रेखा गुप्ता का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta offered prayers at Maa Vindhyavasini Temple
मंदिर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व विधायक रत्नाकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। वह दोपहर 1:40 बजे त्रिशक्ति मार्ग से द्वार संख्या एक पर पहुंचीं। वहां पर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी रेखा गुप्ता का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन


कुछ देर होटल में रुकने के बाद रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता पूजन सामग्री के साथ गर्भगृह पहुंचे। दोनों ने विधिवत मां विंध्यवासिनी का चरण पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में अपने पति को माला पहनाई और मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद वह विंध्य कॉरिडोर होते हुए फिर से द्वार संख्या एक पर पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से उनके दर्शन का सौभाग्य मिला। मैंने मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की कि देश-प्रदेश की जनता खुशहाल रहे।
विज्ञापन


करीब 40 मिनट तक परिसर में रहने के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान पुलिस व्यवस्था को लेकर कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मंत्री रवींद्र जायसवाल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भारतीय जनता पार्टी नगर पश्चिमी के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में नटवां चौराहे पर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed