फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotion, Havan-Puja, Guru Vandana, and Bhandara on Guru Purnima

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर भक्ति, हवन-पूजन, गुरु वंदना और भंडारा

Thu, 30 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotion, Havan-Puja, Guru Vandana, and Bhandara on Guru Purnima
नरायनपुर के बैकुंठपुर में शिवगुरु महोत्सव में प्रवचन करतें बाबा बनवारी लाल, आयोजक
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न आश्रम और मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहे। वृक्षोपल्ली सेवा आश्रम से लेकर बैकुंठपुर शिव मंदिर तक भक्ति, हवन-पूजन, गुरु वंदना और भंडारे का आयोजन हुआ। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन जयकारों और भजनों से धार्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

नरायनपुर: छोटा मिर्जापुर स्थित वृक्षोपल्ली सेवा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। 26 जुलाई से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रमों का समापन बुधवार को महंत स्वामी रामानंद जी महाराज के सान्निध्य में हवन-पूजन और 551 नारियल की आहुति के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने भाग लिया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। हजारों शिवगुरु शिष्यों ने भजन-कीर्तन और शिव चर्चा में भाग लिया। बाबा बनवारी लाल ने कहा कि शिव को गुरु बनाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। केवल तीन सूत्रों का पालन कर व्यक्ति शिव कृपा का पात्र बन सकता है। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुई: गुरु पूर्णिमा पर दादा बाबा आश्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों भक्तों ने पूज्य दादा महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से देर शाम तक आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
हलिया: गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। परमहंस आश्रम औरा, मवई खुर्द, बीरपुर, कनौठी आश्रम, सिकटा हनुमान आश्रम, कोटार शिवधाम और गड़बड़ा शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सभी स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भीड़भाड़ वाले स्थलों पर लगातार मुस्तैद रही।
जमुई: सक्तेशगढ़ मार्ग स्थित दुर्गा खोह मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। सक्तेशगढ़ जाने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।

जिगना: गुरु पूर्णिमा पर छानबे क्षेत्र के आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बरबटा स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर आश्रम में ब्रह्मलीन बाबा रामदेव दास महाराज की चरण पादुका का पूजन किया गया। वहीं सदलूपुर, पटेहरा, विजयपुर, राही बाबा आश्रम और पतरखे स्थित आश्रमों में भी गुरु पूजन, आशीर्वाद और भंडारे का आयोजन हुआ। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

नरायनपुर के बैकुंठपुर में शिवगुरु महोत्सव में प्रवचन करतें बाबा बनवारी लाल, आयोजक

नरायनपुर के बैकुंठपुर में शिवगुरु महोत्सव में प्रवचन करतें बाबा बनवारी लाल, आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed