फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dog mauls one-month-old baby girl head she dies in mirzapur

Mirzapur News: कुत्ते ने एक माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत; कपड़े धोने के लिए गई थी मां

Sat, 01 Aug 2026 09:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 01 Aug 2026 09:01 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक माह की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मां कपड़े धोने गई, इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का सिर नोच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dog mauls one-month-old baby girl head she dies in mirzapur
मासूम मुनीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का सिर कुत्ते ने नोच लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के समय मां बच्ची के गीले कपड़े धोने गई थी। 

विज्ञापन


कलना गहवार गांव के चंद्रमा बिंद की दो पुत्रियों में पहली अंशिका है और दूसरी मुनीता थी। चंद्रमा बिंद के अनुसार, सुबह नौ बजे मुनीता के कपड़े गीले हो गए थे। पत्नी कविता ने कपड़े निकाल कर घर के बरामदे में पत्थर पर मुनीता को लिटा दिया। 
विज्ञापन



इसी पत्थर पर मासूम को सुलाकर गई थी मां

इसके बाद वह गीले कपड़े धोने चली गई, तभी बाहर से एक कुत्ता आया। उसने मुनीता को जबड़े से पकड़कर नीचे गिरा दिया और उसके सिर को नोच दिया। इससे उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed