फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now dates will flourish in the fields of Mirzapur, expecting an annual income of 1.6 million from the fifth year ...Now dates will flourish in the fields of Mirzapur, expecting an annual income of 1.6 million from the fifth year ...

Mirzapur News: 58 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now dates will flourish in the fields of Mirzapur, expecting an annual income of 1.6 million from the fifth year ...Now dates will flourish in the fields of Mirzapur, expecting an annual income of 1.6 million from the fifth year ...
मिर्जापुर। बीडीओ सिटी के सभागार में शुक्रवार को नगर विकास खंड के बेसिक व माध्यमिक तथा नगर पालिका क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की बैठक हुई। बैठक में 58 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा से संबंधित खराब प्रदर्शन वाले सभी सूचकों की गहन समीक्षा और विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बीडीओ मृदुला सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न सूचकों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण जिला व विकास खंड सिटी की राज्य स्तर पर रैंकिंग अत्यंत निम्न स्तर पर है, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में शीघ्र सुधार लाना सभी संबंधित विद्यालयों की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से कक्षा आठ से नौ तथा कक्षा नौ से 10 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के नामांकन की समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि पांच दिनों में कक्षा आठ से नौ और कक्षा नौ से 10 में जाने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोई भी पात्र विद्यार्थी नामांकन से वंचित न रहे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed