सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drivers turned away after not getting fuel, leaving many petrol pumps deserted.

Mirzapur News: ईंधन नहीं मिलने से लाैटे वाहन चालक, कई पेट्रोल पंपों पर पसरा रहा सन्नाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drivers turned away after not getting fuel, leaving many petrol pumps deserted.
नगर के पीली कोठी मार्ग पर पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की समस्या शुरू हो गई है। नगर के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता समाप्त हो गई है। वहां गए वाहन स्वामियों विशेषकर बाइक चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। किसी और पेट्रोल पंप की शरण लेनी पड़ी। हालांकि प्रशासन का दावा है कि कहीं कोई कमी नहीं है।
Trending Videos

जिले में 200 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 100, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 80 और रिलायंस के लगभग 10 पेट्रोल पंप हैं। इन सभी जगहों पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता रहती है। लेकिन रविवार को इनमें से कई जगहों पर पेट्रोल नहीं मिला। नगर के रामबाग, भरुहना, पीलीकोठी मार्ग व ग्रामीण क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल न मिलने से सन्नाटा छाया रहा। वहां गए बाइक सवारों को अधिक समस्या उठानी पड़ी। पेट्रोल न मिलने से कई बाइक सवारों का पेट्रोल समाप्त हो गया और उनको दूसरों से मिन्नतें करनी पड़ीं। यही समस्या कुछ पिकअप और ऑटो चालकों को भी उठानी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका मिला जुला असर रहा। अधिकांश जगहों पर पेट्रोल या डीजल की कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम व डीएसओ ने किया निरीक्षण
मिर्जापुर। पेट्रोल की समस्या की बात सुनकर एसडीएम सदर गुलाबचंद्र व डीएसओ संजय प्रसाद ने नगर में कई पेट्रोल पंपों की जांच की। कहा कि कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने जंगीरोड व विंध्याचल में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। कहीं कोई समस्या नहीं मिली। कहा कि पेट्रोल की कोई समस्या नहीं है। अफवाहों पर जनता कतई ध्यान न दें।

एचपीसीएल के पंपों पर है समस्या
मिर्जापुर। समस्या केवल एचपीसीएल व बीपीसीएल के पंपों पर है। मिर्जापुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी ने बताया कि एचपीसीएस व बीपीसीएल कंपनी ने डीलरों को एक दिन से एक दिन के क्रेडिट की व्यवस्था अचानक से समाप्त कर दी। इससे कंपनी के कुछ पंपों पर समस्या है, शेष इंडियन ऑयल और रिलायंस के पंपों पर समस्या नहीं है। इस कंपनी की भी समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी।

इनसेट
गैस सिलिंडरों की बुकिंग भी प्रभावित
दो दिनों से जिले में घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग भी प्रभावित है। मिस्ड कॉल से गैस की बुकिंग की जो व्यवस्था कंपनियों ने की है, वह इस समय फेल है। दो दिनों से न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही सिलिंडरों की आपूर्ति हो पा रही है। अब नौ मार्च को सोमवार को साप्ताहिक बंदी होगी। इससे समस्या और बढ़ेगी। जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि कोई समस्या नहीं है, जिसकी बुकिंग नहीं हो रही है, वह उनको जानकारी दें, कार्रवाई होगी।

कोट
पीलीकोठी के पास के पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल नहीं मिला। इससे काफी समस्या हो गई। दूसरों से पेट्रोल लेकर आना पड़ा।
- आशीष कुमार

नगर में एचपी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जबकि इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर मिल रहा है। इससे भ्रम की स्थिति है।
- किशन कसेरा

वह तो अच्छा है कि बाइक में रिजर्व बता देता है कि पेट्रोल अब समाप्त होने वाला है। इससे समय पर पता चल गया नहीं तो बाइक खींचकर लाना पड़ता।
- कमलेश कुमार

यह तो अच्छा है कि किसी पर मिल रहा है और किसी पर नहीं। यदि सभी बंद हो जाते तो काफी समस्या हो सकती थी।
- धर्मेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed