{"_id":"6a84c127898581a6070cf416","slug":"drm-visits-to-review-development-works-expresses-displeasure-upon-seeing-filth-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159573-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम, गंदगी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम, गंदगी देख जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार/मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने सोमवार को चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। चुनार-चोपन रेलखंड के निरीक्षण के बाद वह शाम लगभग सवा चार बजे चुनार जंक्शन पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म पर लगाए जा रहे ग्रेनाइट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को ग्रेनाइट बदलने और निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर चल रहे सर्फेसिंग कार्य को जल्द पूरा कराने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर बूथ लगाने को कहा।
प्लेटफॉर्म शेड बदलने और सर्कुलेटिंग एरिया में अधूरे कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में हरित पट्टी विकसित करने के लिए भी कहा। डीआरएम ने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों से कार्य पूरा होने की समय सीमा और अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चुनार के बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मिर्जापुर स्टेशन पहुंचने के दौरान बारिश हो रही थी। बारिश में स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी गिरता मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।