{"_id":"6a84c111cb39bb46290792e1","slug":"seven-villages-affected-by-excessive-rainfall-45-people-rescued-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1510501-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अतिवृष्टि से सात गांव प्रभावित रेस्क्यू कर 45 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अतिवृष्टि से सात गांव प्रभावित रेस्क्यू कर 45 लोगों को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। तहसील में भारी बारिश से जलभराव से सात गांव प्रभावित हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मौके पर पहुंचे।
बाढ़ प्रभावित परिवारों के रेस्क्यू व राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ टीम ने सबसे अधिक प्रभावित दिघुली गांव के 45 लोगों को रेस्क्यू कर राम हरख इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया।
डीएम ने शिविर में भोजन, पेयजल, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बड़गड़ गांव पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य तेज करने को कहा।