{"_id":"6a84c084dbadc75b2605b730","slug":"notice-to-four-bdos-for-lack-of-progress-in-the-survey-of-cm-residence-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159542-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएम आवास के सर्वे की प्रगति न होने पर चार बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएम आवास के सर्वे की प्रगति न होने पर चार बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़, हलिया, लालगंज और पटेहरा के बीडीओ को 31 तक सर्वे पूरा करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री आवास के सर्वे का लक्ष्य पूरा न होने पर राजगढ़, हलिया, लालगंज और पटेहरा के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 31 तक हर हाल में सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री आवास वर्ष 2025-26 के लिए हलिया में 1,285 लाभार्थियों के सर्वे का लक्ष्य था, जबकि 1,056 का ही सर्वे किया जा सका है। इसी प्रकार लालगंज में 1,232 के लक्ष्य में से 1,102, पटेहरा में 862 में से 715 तथा राजगढ़ ब्लॉक में 1,040 के लक्ष्य में से 876 का ही सर्वे किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2026-27 में हलिया में 1,215 के लक्ष्य में से 944 का ही सर्वे किया गया है। इसी प्रकार लालगंज में 1,188 के लक्ष्य में से 546, पटेहरा में 978 के लक्ष्य में से 765 और राजगढ़ ब्लॉक में 514 लक्ष्य में से 202 का ही सर्वे किया गया है। परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने बताया कि इन चार ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस जारी कर लक्ष्य 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।