फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Resolve complaints at the Panchayat level: Anupriya

पंचायत में शिकायतों को हल करें : अनुप्रिया

Wed, 19 Aug 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints at the Panchayat level: Anupriya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कहा कि उनके पास शिकायतें बहुत आ रही हैं। अधिकारियों से कहा कि जिले के हर पंचायत भवन पर ऐसी व्यवस्था करें, जहां ग्रामीण शिकायत कर सकें और उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी हो।
कनेक्शन लेने की आवेदन प्रक्रिया और टोल फ्री नंबर का गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। टोल फ्री नंबरों को ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर वॉल पेंटिंग कराकर प्रदर्शित कराया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति फोन कर कनेक्शन के लिए आवेदन दर्ज करा सके।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने परियोजना की एजेंसीवार पाइपलाइन, ओवरहेड हैंक, सोलर पंप, घरेलू कनेक्शन, कनेक्शन के पश्चात घरों में पानी पहुंचने आदि के बारे में बिंदुवार समीक्षा की। प्रत्येक गांव में जल मित्र का भी चयन करते हुए उन्हें प्रशिक्षित करें। लीकेज की शिकायत पर तत्काल मरम्मत कराने की कार्रवाई गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाए। पानी की शुद्धता की थर्ड पार्टी से भी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed