{"_id":"699b656bfda4064d27032423","slug":"e-rickshaw-driver-drugged-and-robbed-driver-dies-in-bhu-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149175-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा, बीएचयू में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा, बीएचयू में चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना के महामलपुर में मिले थे अचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से ई-रिक्शा पर बैठे जहरखुरानों ने चालक तौफीक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ई-रिक्शा लूट ली। बेहोशी की हालत में तौफिक कछवां थाना के महामलपुर में अचेत मिले। इलाज के दौरान शनिवार की रात वाराणसी में मौत हो गई। कछवां पुुलिस के कार्रवाई न करने पर परेशान पत्नी ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विंध्याचल के कंतित निवासी रेशमा कुरैशी ने रविवार को कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति तौफीक कुरैशी (40) ई-रिक्शा चलाते थे। 20 फरवरी की रात साढ़े बजे मिर्जापुर स्टेशन से सवारी बैठाकर कछवां थाना महामलपुर के लिए निकले थे। पति के मोबाइल पर रात साढ़े 10 बजे बजे से ही लगातार फोन करती रही पर फोन नहीं उठा। अगले दिन सुबह पांच बजे किसी महिला ने फोन उठाया। बताया कि यह मोबाइल कछवा महामलपुर में गिरा हुआ मिला। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पति कछवां महामलपुर के रोड के किनारे बेहोशी हालत में पड़े हुए थे। उनका ई-रिक्शा नहीं था। पुुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर आई और जांच पड़ताल करके तत्काल अस्पताल जाने के लिए कहा। जिला अस्पताल से रेफर करने पर बीएचयू लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। कछवां थाने पर गए तो पुुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। वह कटरा कोतवाली भेज दी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि घटना स्थल कछवां थाना है। महिला की तहरीर पर सीसी टीवी फुटेज से जांच पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos