सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Every day, 60 out of 200 petrol pumps are running out of fuel; supplies are being resumed only after the arrival of new stock.

Mirzapur News: हर दिन 200 में से 60 पेट्रोल पंप खत्म हो जा रहा ईंधन, नए स्टॉक के बाद ही आपूर्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Every day, 60 out of 200 petrol pumps are running out of fuel; supplies are being resumed only after the arrival of new stock.
पेट्रोल न होने से बंद पड़ा राजगढ़ ​स्थित पेट्रोल पंप, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। पांच दिनों में दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ ही जिले में ईंधन की आपूर्ति का संकट भी बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में स्टॉक खत्म होने के कारण लगभग 30 से 40 फीसदी पेट्रोल पंप बंद हो गए। कई पंप पर “पेट्रोल नहीं है” का बोर्ड लगा दिया गया है। पंप संचालकों ने बताया कि स्टॉक न रहने पर हर दिन लगभग 30 प्रतिशत, यानी 60 पेट्रोल पंप बंद हो जाते हैं। एक-दो दिन बाद स्टॉक आने पर फिर से संचालन शुरू होता है।

मिर्जापुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के 200 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और रिलायंस के पेट्रोल पंप शामिल हैं। अकेले इंडियन ऑयल के लगभग 120 पेट्रोल पंप हैं। पंप संचालकों ने बताया कि पहले तेल कंपनियां एडवांस में पेट्रोल डीजल उपलब्ध करा देती थीं, लेकिन अब भुगतान करने के बाद भी आपूर्ति में देरी हो रही है। कभी किसी कमी का हवाला दिया जाता है तो कभी अन्य कारण बताए जाते हैं। तेल कंपनियों की व्यवस्था के कारण जिले में समस्या बढ़ रही है। हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तेल के स्टॉक में समस्या आ रही है। स्टॉक नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन कई पेट्रोल पंप ड्राई हो जा रहे हैं। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं उपभोक्ताओं को भी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

दुर्गा प्रसाद चौधरी, अध्यक्ष, मिर्जापुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन


विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति
राजगढ़: पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल दोनों नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले केवल पेट्रोल की कमी थी, लेकिन अब डीजल भी उपलब्ध नहीं है।
पटेहरा: देहात के बेलहरा बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से राहगीर परेशान रहे। राहगीरों ने बताया कि ईंधन नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा कोटवा मोड़ स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर भी ईंधन नहीं मिला।
हलिया : क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनी हुई है। मंगलवार को हलिया स्थित ओम शांति फिलिंग स्टेशन पर डीजल उपलब्ध नहीं था। लोग डीजल के लिए भटकते रहे। देर शाम आपूर्ति आने के बाद वितरण शुरू हुआ।
लालगंज: क्षेत्र में मांग के अनुसार समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण पेट्रोल और डीजल बीच-बीच में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालांकि ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप बस्तरा तथा हाईवे स्थित बामी और मिश्रपुर के पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध बताया गया।
छानबे : छानबे क्षेत्र के बरी पाठक, बिहसड़ा, नरोइया और बिरोही आदि स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का अभाव बना हुआ है। ग्राहक वाहन लेकर लौट रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर लोगों को बताया जा रहा है कि टैंकर तेल लेने गया है और आने के बाद आपूर्ति शुरू होगी।
नगर के छह पेट्रोल पंप भी बंद रहे
पेट्रोल और डीजल संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को नगर के छह पेट्रोल पंप बंद हो गए थे। इनमें भरुहना क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंप हैं। रामबाग क्षेत्र का एक पेट्रोल पंप दिन में चालू था, लेकिन रात में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। लालगंज और पटेहरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed