{"_id":"6a0e13758b8df36acd0211bb","slug":"water-to-be-released-from-jargo-reservoir-starting-may-25-canals-to-open-for-paddy-nurseries-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-153913-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जरगो जलाशय से 25 मई से मिलेगा पानी, धान की नर्सरी के लिए खुलेंगी नहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जरगो जलाशय से 25 मई से मिलेगा पानी, धान की नर्सरी के लिए खुलेंगी नहरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। किसान कल्याण समिति जरगो कमांड की बुधवार को विश्राम गृह में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जरगो जलाशय की सभी नहरों को पेयजल आपूर्ति और धान की नर्सरी की तैयारी के लिए खोला जाएगा। बैठक से पूर्व यज्ञ-हवन कर आहुति दी गई, जिसके बाद किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से नहर संचालन का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि 25 मई से 31 मई तक नहरों को पूरी क्षमता से चलाकर पेयजल आपूर्ति और धान की नर्सरी की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा 10 जून से 17 जून तक धान की नर्सरी डालने के लिए लगातार पानी छोड़ा जाएगा।
संचालन करते हुए हरिशंकर सिंह पटेल ने बताया कि 20 मई को जरगो जलाशय का जलस्तर 317.50 तक पहुंच गया है, जो जलाशय के निर्माण के बाद इस अवधि में अब तक का सर्वोच्च स्तर माना जा रहा है। उन्होंने इसे क्षेत्र के 117 गांवों में विगत वर्ष कराए गए अनुष्ठान, महायज्ञ और हवन का परिणाम बताया। कहा कि जलाशय के भरपूर होने से किसानों में उत्साह है। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने की। इस दौरान बजरंगी सिंह कुशवाहा, धर्मदेव उपाध्याय, चौधरी रमेश सिंह, सरदार अजीत सिंह, जटाशंकर पांडेय, प्यारे लाल मौर्या, सहायक अभियंता आलोक कुमार, अवर अभियंता अजीत पटेल, संदीप यादव, नवीन कुमार, अजय प्रजापति समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
इनसेट
क्षतिग्रस्त नहरों की होगी मरम्मत
जरगो जलाशय से जुड़ी नहरों को पूरी क्षमता से संचालित करने से पहले सिंचाई विभाग ने टूटे तटबंधों, दौला और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों का सर्वे शुरू कराने की तैयारी की है। सहायक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पानी छोड़े जाने से पहले मरम्मत कार्य कराया जाएगा। नहर संचालन के दौरान भी जहां कहीं खामियां सामने आएंगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos