सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury Hits 43 Degrees; People Distressed by Scorching Heat

Mirzapur News: पारा 43 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury Hits 43 Degrees; People Distressed by Scorching Heat
विज्ञापन
लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी, अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज

मिर्जापुर। जिले में बुधवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था।
सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाजारों में आवाजाही कम हो गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। सबसे अधिक परेशानी रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं और राहगीरों को उठानी पड़ी। कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और पानी की तलाश करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह और शाम के समय ही खेतों की ओर जा पा रहे हैं। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर अधिक देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। तेज धूप और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बरतें सावधानी
दोपहर में तेज धूप में निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।
खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
हल्के रंग के सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
धूप में निकलते समय सिर को गमछे या टोपी से ढकें।
चक्कर, उल्टी या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
इनसेट
2024 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी, लोग चिंतित
मिर्जापुर / शेरवां। तेज धूप और गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और झुलसा देने वाली लू को देखते हुए लोगों को आशंका है कि वर्ष 2026 की गर्मी वर्ष 2024 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। उमस और तपिश के कारण घरों में भी लोग बेहाल हैं। लोगों को पिछले वर्ष मई के अंतिम सप्ताह की भीषण गर्मी याद आने लगी है। वर्ष 2024 में 24, 29 और 31 मई को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस दौरान भीषण लू और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हो गया था। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों, शिक्षकों और राहगीरों समेत कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जबकि कई लोगों की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed