सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female Village Head Catches Husband with Another Woman; Matter Reaches Police Station

Mirzapur News: महिला ग्राम प्रधान ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, मामला पहुंचा थाने

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Female Village Head Catches Husband with Another Woman; Matter Reaches Police Station
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ने पति को दूसरी महिला के साथ रविवार को पकड़ लिया। घर में पकड़ने के बाद ग्रामीणों को साथ लेकर पति के साथ महिला की पिटाई कर पीआरवी के हवाले किया। इसके बाद मामला थाने पर पहुंचा।
महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि दो दिन पहले संतनगर के एक गांव स्थित मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रविवार सुबह 10 बजे घर से फोन कर पुत्र ने पिता की करतूतों के बारे में सूचना दी। बताया कि पिता पड़ोस की महिला के साथ उसके घर पर हैं। दोपहर में घर पहुंची तो पति शराब के नशे में पड़ोस की दूसरी महिला के साथ थे। दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर ग्रामीणों को इकठ्ठा करने के बाद उनकी पिटाई की। पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पीआरवी कर्मी दाेनों को थाने बुलाया। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed