सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four killed in four road accidents

Mirzapur News: चार सड़क हादसों में चार की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four killed in four road accidents
देहात कोतवाली  के इटवा के पास हादसे में मृत राकेश की फाइल फोटो। स्रेात- परिवार
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के देहात कोतवाली और चुनार थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार और बुधवार को हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। देहात कोतवाली के इटवा गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से पैदल घर जा रहा युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। दिलमन देवरिया गांव के पास मंगलवार रात बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। चुनार के मेड़िया घाट के पास मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं, चुनार थाना क्षेत्र के राजगढ़-चुनार मार्ग पर लालपुर कोठिलवा गांव के पास बुधवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
Trending Videos

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
सक्तेशगढ़। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी मोहित बिंद (18) मौसी के घर रामपुर सक्तेशगढ़ के नन्हा पूरवा आया था। बुधवार दोपहर अपने एक साथी के साथ बाइक से चुनार जा रहा था। लालपुर कोठिलवा गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित की मौत हो गई। सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक पर सवार दूसरा युवक सुरक्षित बच गया। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि लालपुर कोठिलवा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
पेड़ से टकराकर मजदूर की मौत, दो घायल
फोटो-17 व 18
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लेड़ू गांव निवासी जियालाल (30) गांव के कैलाश (45) और करन (30) के साथ मंगलवार को बाइक से कछवां बाजार पेंटिंग के लिए गए थे। काम के बाद शाम को लौटते समय दिलमन देवरिया गांव के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। तीनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
चुनार थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी कमला देवी (55) मंगलवार दोपहर मेड़िया घाट की ओर गई थीं। शाम को लौटते समय मेडिया स्टेडियम के पास अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हुई है और वाहन की तलाश की जा रही है।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
फोटो-15, 16
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राकेश उर्फ चुन्ना बिंद (22) मंगलवार सुबह छह बजे इटवा चौराहे पर चाय पीने गया था। चाय पीकर लौटते समय पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। मृतक के परिवार में मां और एक छोटी बहन है। इकलौते पुत्र की मौत से मां भुटूली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है।

देहात कोतवाली  के इटवा के पास हादसे में मृत राकेश की फाइल फोटो। स्रेात- परिवार

देहात कोतवाली  के इटवा के पास हादसे में मृत राकेश की फाइल फोटो। स्रेात- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed