सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fuel consumption in the district doubled in three days.

Mirzapur News: तीन दिन में जिले में दोगुनी हो गई ईंधन की खपत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fuel consumption in the district doubled in three days.
नगर के भरूहना ​स्थित पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भराते लोग, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- 20 रुपये 50 रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले बाइक की टंकी करा रहे फुल
Trending Videos

मिर्जापुर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच पिछले तीन दिनों में गैस, पेट्रोल और डीजल की खपत भी दोगुनी बढ़ गई। हालांकि जिले में स्थिति सामान्य है। अफवाहों का असर यह रहा कि जो बाइक सवार विशेषकर विद्यार्थी पहले 25-50 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे। अब वह टंकी फुल करा रहे हैं। इतना ही नहीं जिनकी कार या जीप घरों पर खड़ी रहती है और कहीं जाते समय वह ईंधन भरवाते हैं। वह भी टंकी फुल करा ले रहे हैं कि कहीं ऐसा न हो कि कहीं जाना हो और पेट्रोल या डीजल ही न मिले। मिर्जापुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी ने बताया कि इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक पहले सामान्य स्थिति में प्रति दिन 90 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी जो वर्तमान में 180 किलोलीटर तक पहुंच गई है। इसी प्रकार डीजल की बिक्री जो पहले 250 किलोलीटर प्रतिदिन थी वर्तमान में 500 किलोलीटर प्रतिदिन हो गई है। कहा कि यह बढ़त कुछ दिनों की है, जैसे ही लोगों को लगेगा कि वास्तव में कोई समस्या नहीं है, स्थिति स्वत: सामान्य हो जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डीजल या पेट्रोल की कहीं कोई समस्या नहीं है। जिले में 100 पेट्रोल पंप हैं, हर जगह पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है।
इनसेट

एक कंपनी के रेट बढ़ाने से हुई भ्रम की स्थिति
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि गुजरात की एक निजी तेल कंपनी ने अपने दामों में कुछ बढ़ोतरी की। इससे लोगों को लगा कि सरकारी कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती है। इसीलिए लोग कुछ जल्दबाजी में स्टोर करने लगे लेकिन बाद में उनको समझ आ गई और अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed