सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband, I am feeling cold, I need a sweater... saying this the robber bride started running away, six arrested

Mirzapur News: पतिदेव ठंड लग रही है स्वेटर चाहिए...कहकर भागने लगी लुटेरी दुल्हन, छह गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Husband, I am feeling cold, I need a sweater... saying this the robber bride started running away, six arrested
विज्ञापन
राजगढ़ मिर्जापुर। क्षेत्र के विसुनपुरा स्थित शिव मंदिर में सोमवार को आगरा के एक युवक ने राजगढ़ निवासी एक युवती से शादी रचाई। युवक के परिवार वालों ने 1.5 लाख रुपये खर्च किए। वर पक्ष के लोगों ने शादी ने बाद ऑटो से दुल्हन को लेकर जाने लगे। रास्ते में शाहगंज रोड बाजार में दूल्हे से ठंड लगने की बात कहकर दुल्हन उतर गई। लड़के वाले उसके स्वेटर खरीदने लगे तो तो वह भागने लगी। दूल्हे के परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने लुटेरी दुल्हन को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये बरामद किए।
Trending Videos

आगरा के रामबाग निवासी मीरा देवी ने बताया कि वह चंदौली निवासी अजीत के बुलाने पर वह अपने बेटे सचिन की शादी कराने के लिए पति अखिलेश शर्मा के साथ लेकर सोमवार की सुबह मुगलसराय चंदौली आई थी। वहां रस्म के नाम पर अजीत ने उनसे पांच हजार रुपये लिए। मुगलसराय से अजीत दूल्हे के परिवार को अपने साथी जितेंद्र, रामविलास के साथ राजगढ़ थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव आया। जहां शादी के लिए समान, कपड़े व जेवर खरीदने के नाम पर अजीत, जितेंद्र, महिमा, रामविलास, रीता, ज्योति व मनीषा ने लड़के वाले से 1 लाख रुपये लिए। इसके बाद अजीत और जितेंद्र शाम छह बजे लड़के वालों को लेकर विसुनपुरा के एक शिव मंदिर पहुंचे। जहां पहले से ही मनीषा दुल्हन बनकर बैठी थी। वहां महिमा, ज्योति, रीता तथा रामविलास मौजूद थे। मंदिर में जल्दी- जल्दी सचिन व मनीषा की शादी कराई गई। इसके बाद धन बांट कर अजीत चला गया। शादी के बाद ऑटो से दुल्हन को लेकर मिर्जापुर के लिए निकले। रास्ते में करीब साढ़े आठ बजे ऑटो नदीहार गांव स्थित शाहगंज रोड बाजार पहुंची। यहां दुल्हन ने लड़के वालों से ठंड की बात कहीं। स्वेटर की मांग की। इस पर बाजार में ऑटो रोककर लड़के वालेे दुल्हन के लिए स्वेटर खरीद रहे थे। इसी दौरान मौका देखकर मनीषा भागने लगी। दुल्हन को भगता देख लड़के वालों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने दाैड़ाकर दुल्हन को पकड़ लिया। उसी समय शादी कराने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हाथापाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दूल्हे सचिन की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र, रामविलास निवासी दाउदपुर चंदौली, ज्योति, रीता, महिमा निवासी भागलपुर राजगढ़ व दुल्हन मनीषा निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि शादी का झांसा देकर धन उगाही करने वाले गिरोह के छह सदस्यों (चार महिला व दो पुरुष) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को चालान कोर्ट भेज दिया गया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 30 हजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। जिसका मुखिया अजीत है। वे फर्जी दुल्हन बनाकर जरूरतमंद लोगों की शादी करवाते हैं। दुल्हन के रिश्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देकर जरुरत मंद लोगो से ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................................



केस-वन
राजगढ़। फरवरी 2022 में फतेहपुर निवासी अरविंद चौहान ढाई लाख रुपये देकर शादी कर दुल्हन लेकर जा रहे थे। राजगढ़ कंजड बस्ती के पास दुल्हन ने लघु शंका करने के नाम पर गाड़ी रुकवा कर भागने लगी। लोगों ने उसे पकड़ लिया। दुल्हन सोनभद्र जनपद के सरंगा गांव की महिला थी। इसके खिलाफ पुलिस ने करवाई की। लेकिन गिरोह पकड़ में नहीं आया।
.....................................

केस-दो
राजगढ़। मई 2023 में मेरठ के नरेंद्र सिंह सोनभद्र के चोपन से शादी कर अपनी दुल्हन लेकर बस से मिर्जापुर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। बस जैसे ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास पहुंची। बस सवारी लेने के लिए रुकी। तभी रात आठ बजे दुल्हन बस से उतरकर भागने लगी। लोगों ने दौड़कर दुल्हन को पकड़ लिया। चार लाख 30 हजार रुपये देकर शादी करने वाले नरेंद्र सिंह को न रुपये मिला न दुल्हन।
...........................................
केस-तीन
राजगढ़। जून 2024 में मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव में हुई। जहां शादी कराते समय पैसे को लेकर आपस में मारपीट हो गई। गिरोह के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शादी कराकर रुपये एठने के गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया।

......................................
केस-चार
पांच महिलाओं पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
राजगढ़। 2022 में शादी का झांसा देकर धन लूटने वाली महिला गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ मड़िहान थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया। क्षेत्र की चौखड़ा गांव की महिलाओं पर आरोप है कि बुलंदशहर के एक पक्ष से शादी करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। शादी न होने पर पैसे की मांग की गई तो महिलाएं मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed