-पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय ने विंध्याचल रोपवे परिसर में एक जरूरतमंद परिवार को टी स्टॉल भेंट किया। इसका उद्देश्य परिवार को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना था। इसके साथ ही परिवार को वस्त्र एवं अन्य आवश्यक उपयोगी सामग्री भी दी गई, ताकि उनके जीवनयापन में सहयोग मिल सके।
इसी अवसर पर क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भी रोपे। पौधे की सुरक्षा एवं समुचित विकास के लिए उसके चारों ओर ट्री गार्ड भी स्थापित किया, जिस पर इनरव्हील क्लब का प्रतीक चिह्न अंकित है। इस पहल के माध्यम से समाज को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अंजू साध, सचिव रजनी गुप्ता और संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर, सारिका अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहीं।