फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions for BEO Halia, Chambe, and Nagar regarding adverse entries for negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर बीईओ हलिया, छानबे व नगर को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions for BEO Halia, Chambe, and Nagar regarding adverse entries for negligence
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला अनुश्रवण समिति/जनपद स्तरीय टास्क फोर्स एवं यू-डायस की द्वितीय बैठक तथा जिला पोषण समिति/जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी हलिया, छानबे व नगर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा के स्तर में सुधार, विद्यालयों के भौतिक सत्यापन, यू-डायस पोर्टल पर डेटा फीडिंग तथा जनपद में कुपोषण उन्मूलन और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत ड्रॉपआउट बच्चों के विद्यालयों में नामांकन की प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को उसे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की पहचान कर उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए निरंतर अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, बीएसए अनिल कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed