सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor Smuggling in Luxury Cars: 3 Interstate Accused from Bihar Arrested with 1,075 Bottles

Mirzapur News: लग्जरी गाड़ियों से शराब की तस्करी,1075 बोतल के साथ बिहार के 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Liquor Smuggling in Luxury Cars: 3 Interstate Accused from Bihar Arrested with 1,075 Bottles
अहरौरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी में गिरफ्तार आरोपी, स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो स्कॉर्पियो और एक आर्टिगा से 1075 बोतल शराब लेकर बिहार जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्कर सूरज, आकाश और विकास को अहरौरा पुलिस और एसओजी की टीम ने ग्राम हिनौता स्थित लखनिया दरी मार्ग के पास गिरफ्तार किया।

शराब और जब्त वाहनों की कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने दी। वह मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि लखनीयादरी मार्ग के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक साथ आ रही तीन वाहनों से सूरज कुमार निवासी हितनपुर थाना शाहपुर पटना, आकाश कुमार निवासी दिघवारा, सारण और विकास कुमार निवासी अस्ता थाना थरथरी नालंदा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद वाहनों की तलाशी ली गई तो तीनों वाहनों से 1075 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा। वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों कारों के नंबर प्लेट को बदलकर शराब को छिपाकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे। शराब को तीनों ने वाहनों की सीट के नीचे और ऊपर छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed