सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur News Body of Coaching Center Director Love Marriage Found Hanging

Mirzapur News: लव मैरिज करने वाले कोचिंग संचालक की फंदे से लटकती मिली लाश, पत्नी से कहा था-थोड़ी देर में आऊंगा

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: फंदे पर कोचिंग संचालक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर जिगना थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसने 2011 में लव मैरिज की थी।

Mirzapur News Body of Coaching Center Director Love Marriage Found Hanging
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार में बुधवार सुबह एक कोचिंग संचालक शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारकला गांव निवासी निशांत प्रजापति (34) पुत्र रमाकांत प्रजापति जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार में किराए के मकान में पत्नी विनीता के साथ रहते थे। बाजार में ही एक मकान की तीसरी मंजिल पर दोनों पति-पत्नी मिलकर कोचिंग सेंटर चलाते थे और बच्चों को पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी विनीता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे निशांत कमरे से बाहर निकले थे। रात करीब आठ बजे तक दोनों की मोबाइल पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद बुधवार सुबह वह कोचिंग सेंटर पहुंचीं तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। निशांत का शव छत पर लगे एंगल से नारियल जूट की रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक, पड़ोसियों, पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता रमाकांत प्रजापति ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि निशांत ने वर्ष 2011 में विनीता से प्रेम विवाह किया था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों साथ रहना चाहते थे, जिसके बाद वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। तभी से दोनों नरोइया बाजार में रहकर कोचिंग चलाते थे।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed