{"_id":"6a0bf2cc918f595a370b0f07","slug":"police-busted-gang-involved-in-job-scams-and-arrested-six-accused-individuals-in-varanasi-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मार कर छह को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मार कर छह को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 19 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी कॉल सेंटर का संचालक बताकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार के निर्देशन में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की टीम ने मंगलवार को एक स्थान पर छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को कॉल सेंटर संचालक बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई वैध कॉल सेंटर नहीं था, बल्कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला संगठित सिंडीकेट संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए युवाओं से संपर्क करते थे और उन्हें विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग और सिक्योरिटी फीस के नाम पर रकम वसूलते थे।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क काफी दिनों से सक्रिय था और कई बेरोजगार युवक-युवतियां इनके झांसे में आ चुके हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, दस्तावेज, रजिस्टर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; Summer Special Train: गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, 28 मई से शुरू
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।