सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Kashi among 10 hottest cities in country with temperature of 45 degrees

Varanasi Weather: 45 डिग्री तापमान के साथ देश के 10 सबसे गर्म शहरों में काशी, लू ने बढ़ा दिए धूप के तेवर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में चिलचिलाती गर्मी और धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में भी काशी शुमार रही, वहीं प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया।  

Varanasi Weather Kashi among 10 hottest cities in country with temperature of 45 degrees
सिंधिया घाट पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी में सोमवार को झुलसाने वाली धूप का कहर बरपा। वर्ष 2016 के बाद पांचवीं बार मई में काशी इतनी ज्यादा तपी। सीजन में पहली बार इतनी तीखी धूप पड़ी। दोपहर में नावों का संचालन ठप हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों से आंच निकलती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने धूप के तेवर और बढ़ा दिए। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending Videos


देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में भी काशी शुमार रही, वहीं प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया। बीते 10 वर्षों में पांचवीं बार मई में काशी का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है। अब अगले चार से पांच दिन काशीवासियों के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। 19 से 21 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। वहीं ईरान के उत्तर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय हो गया है। इस सीजन में अब सबसे ज्यादा गर्म दिन पड़ने वाले हैं। लू की गति और तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के दर्शन पथ पर बिछा जूट मैट
गर्मी के बीच सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ा। हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों की सहूलियत के लिए दर्शन पथ पर जूट मैट बिछाई गई, जिससे उनके पांव न जलें। श्रद्धालुओं को ठंडा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए फुहारे युक्त पंखे भी लगाए गए हैं। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी फुहारों वाले वाहन चलाए गए।
 

साल मई
2024  47.8 डिग्री
2020  46 डिग्री
2019  46.1 डिग्री
2016   45.1 डिग्री

एक्यूआई
  • वाराणसी- 108
  • अर्दली बाजार- 115
  • भेलूपुर- 121

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed