{"_id":"6a0be8eeef837196960e514a","slug":"dalmandi-widening-bulldozer-action-continue-goal-set-to-demolish-remaining-structure-by-end-of-may-in-varanasi-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी का चौड़ीकरण: बुलडोजर एक्शन जारी, मई के अंत तक बाकी निर्माण को ध्वस्त करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी का चौड़ीकरण: बुलडोजर एक्शन जारी, मई के अंत तक बाकी निर्माण को ध्वस्त करने का लक्ष्य
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 19 May 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: प्रशासन का प्रयास है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मई के अंत तक पूरी कर ली जाए, ताकि इसके बाद अगले तीन महीनों में सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा कराया जा सके।
दालमंडी चौड़ीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत ध्वस्तीकरण जारी है। सोमवार को भी यहां हथौड़ों से निर्माण तोड़े जा रहे थे। बुलडोजर लगाकर मलबा हटवाया जा रहा था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह का दावा है कि मई के अंत तक बाकी निर्माण को ध्वस्त करने का लक्ष्य है।
इसके तहत कुल 181 मकान और छह धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए हैं। अब तक 100 से अधिक भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि प्रभावित लोगों को करीब 42 करोड़ रुपये का मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन का प्रयास है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मई के अंत तक पूरी कर ली जाए, ताकि इसके बाद अगले तीन महीनों में सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा कराया जा सके।
Trending Videos
इसे भी पढ़ें; Summer Special Train: गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, 28 मई से शुरू
चौड़ीकरण के बाद दालमंडी क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। इससे पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन भवनों अथवा धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है, उनके बदले नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।