सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer special train will run from Gomtinagar to Khordha via Varanasi

Summer Special Train: गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, 28 मई से शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन की ओर से गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा तक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।  

Summer special train will run from Gomtinagar to Khordha via Varanasi
रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गोमतीनगर से वाराणसी होते हुए खोरधा रोड तक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 28 मई से इस ट्रेन की शुरुआत होगी, जो हर बृहस्पतिवार को 18 जून तक चलेगी। वहीं, वापसी में खोरधा रोड से यह ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलाई जाएगी।

Trending Videos


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05064 गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे चलकर गोंडा, बस्ती होते हुए दूसरे दिन रात 12:15 बजे पहुंचेगी। यहां से देवरिया, मऊ, औड़िहार के रास्ते सुबह 7:20 बजे वाराणसी स्टेशन आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, बांकुडा और हिजली होते हुए तीसरे दिन रात 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सुविधा: वाराणसी शहर में चलेंगी 250 नई सिटी बसें, स्मार्ट बस शेल्टर बनाएगा वीडीए; जानें- क्या है पूरा प्लान
विज्ञापन


वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05063 खोरधा रोड से दोपहर 12:45 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, एसी तृतीय श्रेणी के 5 और प्रथम श्रेणी के 1 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed