सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   250 New City Buses to Run in Varanasi VDA to Construct Smart Bus Shelters

सुविधा: वाराणसी शहर में चलेंगी 250 नई सिटी बसें, स्मार्ट बस शेल्टर बनाएगा वीडीए; जानें- क्या है पूरा प्लान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनने वाले चार्जिंग स्टेशन सारनाथ और परेड कोठी के संबंध में भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जनहित में प्रभावी परिवहन व्यवस्था विकसित करने को कहा। 

250 New City Buses to Run in Varanasi VDA to Construct Smart Bus Shelters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि 250 नई सिटी बकें चलाई जाएंगी। इसमें से 175 बसों के संचालन के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया है। 



स्मार्ट बस शेल्टर बनाए जाने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष ने एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। आने वाली 250 नई सिटी बसों के मार्गों का निर्धारण करने हेतु एडीसीपी (यातायात) को अधिकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि यूपीआई पेमेंट के माध्यम से छह लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। यूपीआई के जरिये लगभग 14 हजार लोग प्रतिमाह भुगतान कर रहे हैं। बैठक में मिर्जामुराद से बाबतपुर, मार्कंडेय महादेव और डीडीयू तक चलाई जा रही सिटी बसों का अनुमोदन किया गया। काशी दर्शन बस सेवा को आईआरसीटीसी से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: 45 डिग्री तापमान के साथ देश के 10 सबसे गर्म शहरों में काशी, लू ने बढ़ा दिए धूप के तेवर

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनने वाले चार्जिंग स्टेशन सारनाथ और परेड कोठी के संबंध में भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जनहित में प्रभावी परिवहन व्यवस्था विकसित करने को कहा। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वीडीए वीसी पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed