सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suvendu Adhikari PA Murder Case Ghazipur Vinay hatched murder conspiracy in Jharkhand arrested in varanasi

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड: गाजीपुर के विनय ने झारखंड में रची थी हत्या की साजिश, बदलता रहा ठिकाना; अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Suvendu Adhikari PA Murder Case: शूटर राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस विनय राय की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम उसकी लोकेशन और संपर्कों पर नजर बनाए हुए थी। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

Suvendu Adhikari PA Murder Case Ghazipur Vinay hatched murder conspiracy in Jharkhand arrested in varanasi
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: सीबीआई के मुताबिक धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े विनय राय ने झारखंड में रहकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की साजिश रची थी। शूटर राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विनय राय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी लेकिन वह लगातार ठिकाना बदल रहा था। 

Trending Videos




देवरिया गांव से भी भाग निकला था। इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि विनय राय वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में है। दबिश देकर आरोपी को पुलिसलाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह रेलवे स्टेशन की तरफ भागने की फिराक में था। विनय राय को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मई को हुई थी हत्या, बलिया के शूटर ने मारी थीं गोलियां : 6 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में कार सवार चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई के मुताबिक बलिया के शूटर राजकुमार सिंह ने गोलियां बरसाई थीं।
विज्ञापन


हत्याकांड की जांच के दौरान विनय राय का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी को उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे इसके बाद लोकेशन ट्रैक कर सीबीआई टीम ने वाराणसी में दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को लेकर कैंट थाने पहुंची जहां आरोपी का मेडिकल कराया गया, फिर उसे कचहरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। 

सीबीआई ने ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए अदालत में बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाना जरूरी है। अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए 21 मई की शाम छह बजे तक आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। वहीं, बलिया के चिलकहर निवासी राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके दोस्त अंडरग्राउंड चल रहे हैं। टीम को उससे पूछताछ के दौरान अहम जानकारी मिली है। राजकुमार सिंह एक व्हाट्एसएप ग्रुप से जुड़ा था। 10 से 12 गांवों के 25 से 40 वर्ष के मनबढ़ किस्म के युवक शामिल हैं। 

दूध विक्रेता की हत्या का आरोपी है विनय राय
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के तार जमानिया के देवरिया और मतसा से जुड़ गए हैं। सीबीआई ने जिस विनय राय को मंगलवार को काशी से गिरफ्तार किया उसका आपराधिक इतिहास भी है। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, विनय शहर के रौजा पर दूध विक्रेता नन्हकू यादव की हत्या का आरोपी है।

दूध विक्रेता की हत्या 19 सितंबर 2017 को हुई थी। पुलिस की जांच में विनय राय का नाम सामने आया था। जमानिया कोतवाली में 2015 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। 2016 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें: हत्या के आरोप में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार, वाराणसी में पुलिस लाइन से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed