सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: वाराणसी में ज 47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है पारा, उमस बढ़ी; एक महीने बाद मिलेगी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 10:30 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी, लू और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और नमी 70 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 मई को तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Mercury in Varanasi could reach 47°C humidity rises relief expected after one month
जानवर भी खोजते नजर आएं पानी। - फोटो : संवाद

Varanasi Weather: काशी में इन दिनों भीषण गर्मी, लू और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को तापमान सोमवार की तुलना में करीब ढाई डिग्री कम जरूर रहा, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। हवा में बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Trending Videos
Varanasi Weather Mercury in Varanasi could reach 47°C humidity rises relief expected after one month
आराम करते पंचक्रोशी यात्री। - फोटो : संवाद

मौसम विभाग ने 20 और 21 मई के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 21 मई को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 21 जून के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Weather Mercury in Varanasi could reach 47°C humidity rises relief expected after one month
सिंधिया घाट पर सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर के समय शहर के घाटों और गंगा किनारे सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। मंगलवार को करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। बीच-बीच में हल्के बादल छाने के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

Varanasi Weather Mercury in Varanasi could reach 47°C humidity rises relief expected after one month
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रात एक से दो बजे तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 मई तक लू का लो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Mercury in Varanasi could reach 47°C humidity rises relief expected after one month
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमीन से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊपर चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इसी कारण गर्म हवाओं और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed