UP News: अदाणी पावर प्लांट में पश्चिम बंगाल के मजदूर की फंदे से लटककर मौत, पहुंची पुलिस; साथियों में शोक
Mirzapur News: मजदूर की लाश फंदे पर लटकने की सूचना पाकर मड़िहान थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। अदाणी पावर प्लांट में मजदूरी करके वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के दादरी स्थित निर्माणाधीन अदानी मेगा पावर प्लांट में मंगलवार की देर रात एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद प्लांट परिसर में काम करने वाले मजदूरों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल पहान (40) के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन अदानी मेगा पावर प्लांट में मजदूरी का कार्य करता था और परिसर के पास ही बने श्रमिक आवास में रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह अपने कमरे में था। देर रात साथी मजदूरों ने उसे कमरे की खिड़की के ग्रिल से गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद मजदूरों में शोक का माहौल है।