सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में काशी, 45 डिग्री पारा; 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली लू

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 19 May 2026 05:37 AM IST
सार

Heatwave Alert UP: वाराणसी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाता दिख रहा है। गंगा घाट के साथ अन्य पर्यटन स्थलों पर भी घूमने वालों की कमी रही। माैसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। गर्मी को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Varanasi Weather ranks among india top 10 hottest cities mercury hits 45 degrees heatwave winds blow
वाराणसी में भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

UP Weather News: काशी में सोमवार को झुलसाने वाली धूप का कहर बरपा। वर्ष 2016 के बाद पांचवीं बार मई में काशी इतनी ज्यादा तपी। सीजन में पहली बार इतनी तीखी धूप पड़ी। दोपहर में नावों का संचालन ठप हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों से आंच निकलती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने धूप के तेवर और बढ़ा दिए। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Varanasi Weather ranks among india top 10 hottest cities mercury hits 45 degrees heatwave winds blow
धूप में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

देश के शीर्ष 10 गर्म शहरों में भी काशी शुमार रही, वहीं प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर बन गया। बीते 10 वर्षों में पांचवीं बार मई में काशी का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है। अब अगले चार से पांच दिन काशीवासियों के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। 19 से 21 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश जारी किया है।

Trending Videos
Varanasi Weather ranks among india top 10 hottest cities mercury hits 45 degrees heatwave winds blow
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। वहीं ईरान के उत्तर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय हो गया है। इस सीजन में अब सबसे ज्यादा गर्म दिन पड़ने वाले हैं। लू की गति और तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Weather ranks among india top 10 hottest cities mercury hits 45 degrees heatwave winds blow
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ के दर्शन पथ पर बिछा जूट मैट
गर्मी के बीच सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ा। हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों की सहूलियत के लिए दर्शन पथ पर जूट मैट बिछाई गई, जिससे उनके पांव न जलें। श्रद्धालुओं को ठंडा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए फुहारे युक्त पंखे भी लगाए गए हैं। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी फुहारों वाले वाहन चलाए गए।

विज्ञापन
Varanasi Weather ranks among india top 10 hottest cities mercury hits 45 degrees heatwave winds blow
Varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

साल - मई
2024 - 47.8 डिग्री
2020 - 46 डिग्री
2019 - 46.1 डिग्री
2016 - 45.1 डिग्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed