सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Applicants can apply for diploma and vocational courses through Samarth Portal in varanasi

MGKVP: काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल से कर सकेंगे डिप्लोमा, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन; जानें- अंतिम तिथि

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल से डिप्लोमा, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। 10 मई तक फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी जबकि 15 जून तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।

Kashi Vidyapith Applicants can apply for diploma and vocational courses  through Samarth Portal in varanasi
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के डिप्लोमा और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन से पहले प्रवेश विवरणिका का अध्ययन करने को कहा गया है। 10 मई तक फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी जबकि 15 जून तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।



विवि में स्नातक, स्नातकोत्तर कोर्स के साथ ही डिप्लोमा और व्यवसायिक कोर्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विवि की ओर से वेबसाइट पर इससे जुड़ी विवरणिका को अपलोड करा दिया गया है। इसमें कोर्स का नाम, सीट, फीस के बारे में जानकारी दी गई है। डिप्लोमा के 14 कोर्स में डिप्लोमा इन कन्नड़, ड्रॉमा, म्यूजिक, डांस, कर्मकांड जबकि पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, स्पोकेन इंगिलश, फ्रेंच लैंग्वेज, जर्मन लैंग्वेज में दाखिला होगा। इसमें सामान्य ओबीसी को 1050 रुपये और एससी, एसटी के अभ्यर्थियों को 950 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मार कर छह को दबोचा
विज्ञापन
Trending Videos


व्यवसायिक कोर्स में बीपीएड, एमपीएड, एमएड, बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीसीए, पीजीडीसीए, बीबीए में दाखिला लिया जा सकेगा। इसमें बीपीएड, एमपीएड, एमएड में 55 सीटें हैं। एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए में 66 सीट हैं। सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों को 1150 रुपये जबकि एससी, एसटी वालों को 1050 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। 

विवि की ओर से दोनों कोर्स में 1 से 31 जुलाई तक काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रवेश सेल उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि विवि में संचालित सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रवेश आवेदन फाॅर्म समर्थ पोर्टल से लॉगिन कर भरा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed