सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petrol-Diesel Price Hike Rush Fill Up Tanks Prices Rise Two-Wheelers Limited to 200 Worth of Fuel

Petrol Diesle Rate Hike: दाम बढ़ते ही टंकी फुल कराने की होड़, दोपहिया वाहनों को 200 रुपये का पेट्रोल; परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में चार दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल 99.10 और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। तेल संकट की अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। कई पंपों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है और सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है।

Petrol-Diesel Price Hike Rush Fill Up Tanks Prices Rise Two-Wheelers Limited to 200 Worth of Fuel
पट्रोल पंप पर लगी रस्सी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पिछले 96 घंटों यानी चार दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मूल्य वृद्धि के बाद जिले में पेट्रोल का वर्तमान रेट 99.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। दामों में हो रहे इस उतार-चढ़ाव और तेल संकट की उड़ती अफवाहों के बीच शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है।

Trending Videos


लहरतारा, चांदपुर, चोलापुर और मिर्जामुराद क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर रात होते-होते पेट्रोल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो जा रहा है। वहीं, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर ढकवा गांव के समीप स्थित जियो के पेट्रोल पंप समेत कई अन्य पंपों पर संचालकों द्वारा तेल देने की एक सीमा (रैशनिंग) तय कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत शुरुआत में बाइक सवारों को अधिकतम 300 रुपये और कारों में 1000 से 1500 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा था। सिंधौरा क्षेत्र के चार प्रमुख पेट्रोल पंपों पर भी शुरुआत में संचालकों द्वारा दोपहिया वाहनों को 200 रुपये और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये से ऊपर का तेल न दिए जाने की मनमानी सामने आई थी। 

कछवां रोड क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर तेल की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि बाजार में फैली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों के कारण बाइक सवारों की अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 

पेट्राेल डीजल की वास्तविकता में कोई कमी नहीं है। पंपों पर सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है। कई जगहों पर लोग पैनिक होकर पेट्रोल डलवा रहे हैं। इसके कारण जल्दी पेट्रोल समाप्त हो रहा है। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed