सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young Man's Body Found Hanging in Room; Had Arrived from Banaras Two Days Ago

Mirzapur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, दो दिन पहले बनारस से आया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Young Man's Body Found Hanging in Room; Had Arrived from Banaras Two Days Ago
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार निवासी विनोद कुमार (40) का शव मंगलवार की दोपहर घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कमरे को सील कर दिया।
Trending Videos

जमालपुर बाजार निवासी विनोद वाराणसी में मजदूरी करता था। पत्नी रेनू कुछ समय पहले दिल्ली चली गई। विनोद दो दिन पहले वाराणसी से घर आया था। मंगलवार सुबह खाना खाकर कमरे में गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने झरोखे से देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जमालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed