सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Millions of Sangh volunteers are doing the sacred work of protecting religion.

Mirzapur News: संघ के करोड़ों स्वयंसेवक कर रहे धर्मरक्षा का पुनीत कार्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Millions of Sangh volunteers are doing the sacred work of protecting religion.
विज्ञापन
नगर के दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय केशव धाम में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक गजबदन विनायक की ओर से की गई, जिनके सुरों में श्री राधा हमारी गोरी गोरी, आज बिरज में होरी रे रसिया, जय जय राधा रमण हरि बोल जैसे गीतों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। गायक शिवम ने आज बिरज में होरी रे रसिया गीत की प्रस्तुति दी और सभी ने एक-दूसरे पर अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, ने कहा कि जिस प्रकार सतयुग में भक्त प्रह्लाद, द्वापर में श्रीकृष्ण और त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने धर्म की रक्षा की, उसी प्रकार कलियुग में संघ के करोड़ों स्वयंसेवक धर्मरक्षा का पुनीत कार्य कर रहे हैं। समारोह में विभाग प्रचारक कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, विभाग संपर्क प्रमुख केशव तिवारी, जिला प्रचारक रजत प्रताप, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल और सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के उद्बोधन और संघ प्रार्थना के बाद ठंडई और प्रसाद वितरण के साथ होली मिलन समारोह का समापन हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed