{"_id":"6a84c043460f391c240ee297","slug":"pms-economic-advisor-observes-boat-culture-nishad-community-extends-a-welcome-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159541-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पीएम के आर्थिक सलाहकार ने देखी नौका संस्कृति, निषाद समाज ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पीएम के आर्थिक सलाहकार ने देखी नौका संस्कृति, निषाद समाज ने किया स्वागत
विज्ञापन
नौका पर निषाद संस्कृति का आनंद उठाते पीएम के आर्थिक सलाहकार कमेटी के सदस्य व अन्य, संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गंगा की लहरों पर नौका यात्रा, कजरी की मिठास और तीरंदाजी-कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन के बीच सोमवार को मिर्जापुर की प्राचीन नौका संस्कृति जीवंत हो उठी।
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने नारघाट से फतहां घाट तक नौका यात्रा कर गंगा घाटों और निषाद समाज की लोक परंपराओं को करीब से जाना। निषाद समाज और नगर पालिका की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। नारघाट पर पद्मश्री कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने नौका पर कचौड़ी गली कजरी प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। निषाद समाज के लोगों ने पारंपरिक गीतों के साथ अतिथि का स्वागत किया। सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। पूजन-अर्चन के बाद नारघाट से फतहां घाट तक नौका यात्रा निकाली गई। इस दौरान सान्याल ने मिर्जापुर के विभिन्न गंगा घाटों का दर्शन किया। नौका यात्रा के बाद शहीद महावीर पार्क में पारंपरिक खेलों और व्यायाम कौशल का प्रदर्शन हुआ।
खिलाड़ियों ने कुश्ती और तीरंदाजी में प्रतिभा दिखाई। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने संजीव का स्वागत किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल, एई दीपक सिंह पटेल, अवर अभियंता विवेक बिंद, खेल अधिकारी धर्मवीर घोष, सभासद नीरज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।