{"_id":"6a6910f584440acf79089624","slug":"protest-held-to-remove-power-lines-passing-over-the-school-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158327-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कूल के ऊपर से गुजरे तारों को हटाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कूल के ऊपर से गुजरे तारों को हटाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जमालपुर। प्राथमिक विद्यालय देवरिला में बच्चों की सुरक्षा के लिए मंगलवार को अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रही 1100 वोल्ट विद्युत लाइन को तत्काल हटाने की मांग के लिए नारेबाजी कर रहे थे।
अभिभावकों का कहना था कि स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन हर दिन सैकड़ों बच्चों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। उनका कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान तार टूटने या करंट फैलने की आशंका रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने वर्ष 2024-25 में विद्युत लाइन हटवाने के लिए 91 हजार रुपये की धनराशि बिजली निगम में जमा करा दी थी, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी लाइन नहीं हटाई गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत लाइन नहीं हटाई गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन में बिहारी, रुस्तम, रिशु अली, विजयी गुप्ता, वसीम, बहादुर, कुर्बान, प्रदीप, सुलेमान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।