{"_id":"69c98001c2a6c97a32092fa9","slug":"remain-active-even-after-retirement-anupriya-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-151024-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति के बाद भी सक्रियता बनाए रखें : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति के बाद भी सक्रियता बनाए रखें : अनुप्रिया
विज्ञापन
मैराथन दौड़ में लगाती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
- सेवानिवृत्त शिक्षिका सम्मान समारोह में बोलीं केंद्रीय राज्यमंत्री
मिर्जापुर। सेवानिवृत्ति सेवा से निवृत्ति है लेकिन यह अंतिम नहीं है। शिक्षिकाएं अपनी सक्रियता बनाएं रखे। घर परिवार व समाज को अभी भी उनकी सेवा की आवश्यकता है। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का। वे रविवार को ब्रह्मचारी का कुंआ स्थित लॉन में अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मिर्जापुर के तत्वावधान में आयोजित सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं की विदाई और सम्मान समारोह में बोल रही थीं।
उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के जरिए कहा कि शिक्षिकाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सक्रियता समाज के प्रति बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं को बेसिक विद्यालयों में सेवा प्रदान करने के लिए, धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्षता करते हुए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्या ने कहा कि महिला शिक्षिका हर जगह सेवा ही करती हैं। जिलाध्यक्ष सुस्मिता जायसवाल व महामंत्री नमिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ, सरस्वती पूजन से किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी 17 सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं को बैच अलंकरण, अंगवस्त्र, शील्ड और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के प्राधिकार पत्रों का वितरण, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी मंजुला देवी ने की। इस मौके पर गुंजन, सत्यंवदा, पूनम, नीता, अलका, रितू, मीनू, रागिनी और उषा आदि थीं।
इनसेट
सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए आम जन मानस व एनडीए के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने सभी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। संबंधित विभाग के अधिकारी गण से कहा कि जन समस्याओं को वरीयता देते हुए समस्याओं का ससमय निस्तारण करें। जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपा, अपना दल व जिले के प्रमुख व्यवसायी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos