{"_id":"68c8563b3b8d0ffb8a04765e","slug":"shikha-of-bareilly-won-gold-in-the-under-14-16-kg-weight-category-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-140168-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अंडर 14 के 16 किलो भारवर्ग में बरेली की शिखा ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अंडर 14 के 16 किलो भारवर्ग में बरेली की शिखा ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में 69वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइकांडों प्रतियोगिता में भाग लेते
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 69वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बालिकाओं की प्रतियोगिता हुई। बरेली कस्तूरबा विद्यालय की शिखा गंगवार ने अंडर 14 में सबसे कम भार वर्ग 16 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता।
अंडर 14 बालिका वर्ग में ही 16 से 18 किलो में नेहा ने स्वर्ण पदक तथा रागिनी बरेली मंडल ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 14 के 18 से 20 वर्ग में वंशिका कस्तूरबा गांधी बालिका कॉलेज बरेली ने स्वर्ण पदक, सना कानपुर ने रजत पदक, प्रियांशी बरेली ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग के 20 से 22 किलो वर्ग में कालिंदी राजपूत लखनऊ मंडल ने स्वर्ण पदक, सलोनी आजमगढ़ मंडल ने रजत पदक, छवि कस्तूरबा गांधी बालिका कॉलेज बरेली व सानू कानपुर मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 22 से 24 भार वर्ग में नियति आगरा मंडल ने स्वर्ण पदक, श्रेया मिश्रा गोरखपुर ने रजत पदक तथा सोहनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरेली एवं रजिया मेरठ मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 24 से 26 किलो भार वर्ग में सेजल अयोध्या मंडल ने स्वर्ण पदक, दिव्यांशी वाराणसी मंडल ने रजत पदक, अनुपम गौतम बरेली मंडल व अमृता राजपूत लखनऊ मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 26 से 29 किलो भार वर्ग में सृष्टि कश्यप लखनऊ मंडल ने स्वर्ण पदक, वैष्णवी साहू प्रयागराज ने रजत पदक तथा पारुल बरेली व ज्योति कानपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 29 से 32 भार वर्ग में पायल राठौर आगरा ने स्वर्ण पदक, नीलू पांडेय गोरखपुर मंडल ने रजत पदक, प्रतीक्षा वाराणसी व प्राची मेरठ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में रिशिता सैनी मुरादाबाद ने स्वर्ण पदक, प्रिया पटेल वाराणसी मंडल ने रजत पदक, माधवी वर्मा आगरा मंडल व निकिता पटेल अयोध्या मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 35 से 38 किलो भार वर्ग में इशिका वाराणसी मंडल ने स्वर्ण पदक, खुशी सहारनपुर मंडल ने रजत पदक, जानवी आगरा मंडल व ईशा रानी मेरठ मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, सतीश, रुपेश कुमार, जयसिंह व अन्य थे।
बालकों ने भी लहराया परचम
मिर्जापुर। बालकों का भी सोमवार को अंडर 14 वर्ग में मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर के शिवराणा ने स्वर्ण पदक, मुरादाबाद मंडल के अनुज जान ने रजत पदक व लखनऊ और अंकित गुप्ता वाराणसी मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग के 25 से 27 किलोग्राम भार वर्ग में नीले चौधरी मुरादाबाद मंडल ने स्वर्ण पदक, आयन बिन लियाकत गोरखपुर मंडल ने रजत पदक तथा दिनेश बरेली मंडल अक्षत रूहेला मेरठ मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष सिंह मुरादाबाद मंडल ने स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार गुप्ता मिर्जापुर मंडल ने रजत पदक, हर्ष गौड़ लखनऊ मंडल व आर्यन पाल प्रयागराज मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में पुनीत उपाध्याय आगरा मंडल ने स्वर्ण पदक, यश चौरसिया मिर्जापुर मंडल ने रजत पदक, अर्जुन सिंह मुरादाबाद मंडल व राजीव कानपुर मंडल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

Trending Videos