सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stop factionalism, there will be no consolidation, slogans were raised and protests were held.

Mirzapur News: बंद करो गुट बंदी, नहीं होगा चकबंदी के लगाए नारे, किया विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stop factionalism, there will be no consolidation, slogans were raised and protests were held.
विज्ञापन
मड़िहान तहसील क्षेत्र के मटिहानी गाव में महीनों से चल रहीं चकबंदी प्रक्रिया का किसानों ने विरोध किया। चकबंदी को लेकर विभाग की तरफ से मंगलवार की दोपहर पंचायत भवन पर आयोजित खुली बैठक में चकबंदी न कराने की जिद पर किसान अड़े रहे। किसानों ने बंद करो गुट बंदी, नहीं होगा चक बंदी आदि नारे लगाए। सहायक चकबंदी अधिकारी रामपोश ने बताया कि लगभग दो वर्ष से मटिहानी में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। कहा जहां कृषि योग्य कुल भूमि 1161.0104 हेक्टेयर है। किसानों की संख्या लगभग 1200 के ऊपर है। बैठक में लगभग 250 किसानों ने भाग लिया है। जिसमें 90 प्रतिशत किसान चकबंदी के विरोध में रहे। सहायक चकबंदी अधिकारी ने कहा इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान लेखपाल विजयधर, कानूनगो राजेश तिवारी. ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्य, तेज नारायन, ओमकेशवर मौर्य, आसिफ अली, जितेंद्र मौर्य, पतंगी लाल, पूर्व ग्रामप्रधान रविशंकर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed