{"_id":"6a84bf90e7d256c89f0c422b","slug":"sub-inspector-missing-from-lucknow-found-in-prayagraj-on-the-seventh-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159555-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लखनऊ से लापता दरोगा, सातवें दिन प्रयागराज में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लखनऊ से लापता दरोगा, सातवें दिन प्रयागराज में मिले
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के मिश्रान मोहल्ला घर पर पहुंचे लापता दरोगा आनंद मिश्रा। स्रोत- परिवार
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित आवास से 11 अगस्त को लापता नगर पालिका अहरौरा के मिश्रान निवासी दरोगा आनंद कुमार मिश्रा सोमवार रात प्रयागराज के होटल में मिले।
पुलिस के साथ होटल पहुंचे परिजन आनंद मिश्रा को मंगलवार सुबह लेकर अहरौरा पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस परिजन और दरोगा कुछ भी बताने से बच रहे हैं। अहरौरा के मिश्रान मोहल्ला निवासी आनंद कुमार मिश्रा लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में नियुक्त हैं। उनकी पत्नी अंजली मिश्रा भी दरोगा हैं और सरोजनी नगर में तैनात हैं। आनंद 11 अगस्त को अपने आवास से कार्यालय के लिए निकले थे और देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। पत्नी ने फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने अहरौरा स्थित घर में रहने वाले भाई कल्याण मिश्रा और अजीत मिश्रा को फोन किया, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। आनंद की पत्नी अंजली ने सरोजनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सर्विलांस से लोकेशन तलाशी। आनंद की लोकेशन वाराणसी कैंट स्टेशन के पास मिली, जब पुलिस पहुंची तब तक वह वहां से निकल चुके थे। इसके बाद लोकेशन लंका में मिली। पुलिस के पहुंचने तक वह होटल खाली कर चुके थे।
विज्ञापन
सोमवार देर रात आनंद की लोकेशन प्रयागराज में मिली तो पुलिस के साथ परिजन प्रयागराज पहुंच गए। रात 12 बजे उन्हें खोज लिया गया। दरोगा आनंद मिश्रा तीन भाई हैं। आनंद और कल्याण जुड़वां भाई हैं, जबकि अजीत मिश्रा बड़े हैं। संवाद