फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Railway General Manager ordered the replacement of the damaged railway bridge's girder.

Mirzapur News: रेल महाप्रबंधक ने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का गर्डर बदलने को कहा

Thu, 09 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Railway General Manager ordered the replacement of the damaged railway bridge's girder.
चुनार। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार देर शाम डीआरएम रजनीश अग्रवाल के साथ पिरल्लीपुर स्थित वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग के ऊपर बने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल का गर्डर बदलकर दोनों रेल लाइनों पर सामान्य परिचालन बहाल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के पुनर्निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मई में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की कॉशन गति से कराया जा रहा है। इससे रेल परिचालन प्रभावित है। अधिकारियों का कहना है कि पुल के शीघ्र दुरुस्त होने से मालगाड़ियों का संचालन भी सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed