{"_id":"6a4f50974f18c800b70888f7","slug":"video-seven-foot-crocodile-enters-house-released-into-meja-reservoir-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, मेजा जलाशय में छोड़ा गया;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, मेजा जलाशय में छोड़ा गया;video
मिर्जापुर जिले के हलिया के महादेव मोहल्ले में अदवा नहर से निकलकर आया करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ एक मकान में घुस गया। रात में कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में मगरमच्छ को देखा। मकान मालिक राम अकबर मौर्य और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से मगरमच्छ को सीढ़ी के नीचे बने अधूरे शौचालय में बंद कर दिया। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष राय, वन्यजीव रक्षक संदीप कुमार तथा वनकर्मी अंकुर शुक्ला, शिवम सिंह, शीतला बख्श सिंह और अनिरुद्ध श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा डैम के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।