फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies under suspicious circumstances maternal family allege murder following physical assault in mirzapur

UP: सात माह की गर्भवती की संदिग्ध स्थिति में मौत, दो शादी टूटने के बाद तीसरे के साथ रह रही थी; हत्या का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 10:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Jul 2026 10:59 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances maternal family allege murder following physical assault in mirzapur
crime - फोटो : iStock

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एंबुलेंस से पहुंचे शव को देखकर मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चुनार थाना क्षेत्र के अतरी गोल्हनपुर निवासी श्यामसुंदर ने बताया बहन आरती पिछले एक वर्ष से हड़ौरा गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद के साथ रह रही थी। बुधवार की रात ओमप्रकाश ने आरती के साथ मारपीट की। जिसे गंभीर रूप से घायल होने पर वह उसे एंबुलेंस से वाराणसी लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह निजी एंबुलेंस से शव लेकर बृहस्पतिवार सुबह हड़ौरा गांव पहुंचा। यहां शव छोड़कर सभी भाग गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सीएम योगी का तंज: पहले यूपी नकल का अड्डा था, एक नेता कहते थे कि नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने लगाया ये आरोप
सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मड़िहान पहुंचाया। मृतका के मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि आरती की पहली शादी चार वर्ष पूर्व मिर्जापुर के शुक्लहा गांव में हुई थी। पति से अनबन के बाद वह मायके लौट आई। डेढ़ वर्ष पहले दूसरी शादी अदलपुरा में हुई, लेकिन वहां भी नहीं बनी। करीब एक साल पहले ओमप्रकाश उसे अपने साथ हड़ौरा ले आया। आरोप है कि इस दौरान ओमप्रकाश आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। मृतका के पीछे तीन वर्ष की एक बेटी है, जो इस समय ननिहाल में रह रही है। 

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया मृतका सात माह से गर्भवती थी। अचानक पेट मे दर्द उठने पर परिजन वाराणसी इलाज हेतु लेकर गए थे। वहीं उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed